नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- Gold Silver Price Today: धनतेरस के पहले सोने-चांदी के भाव में गिरावट जारी है। चांदी के भाव सुबह 9:30 बजे 2180 रुपये टूटकर 177711 रुपये प्रति किलो पर आ गए। जबकि, 24 कैरेट सोना 233 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 139200 रुपये पर आ गया है। यह रेट मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स का है, जो पल-पल बदलता रहता है। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी के दाम इससे अलग होते हैं। उनपर जीएसटी, लोकल टैक्स और ज्वेलरी मेंकिंग चार्ज भी जुड़े होते हैं। बता दें धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा, जबकि दिवाली 8 नवंबर 2026 को पड़ती है। सोने और चांदी की खरीद को फेस्टीव सीजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। इस दौरान आभूषण, सिक्के और बर्तन खरीदे जाते हैं। यह भी पढ़ें- धनतेरस से पहले 1.27 लाख रुपये हुआ 22 कैरेट सोना, दिल्ली-यूपी-बिहार का रेट ...