नई दिल्ली, मार्च 19 -- कीमती धातुओं में गिरावट का दौर लगातार जारी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद सोने और चांदी की कीमतों में तेज बिकवाली देखने को मिल रही है। गुरुवार की ट्रेडिंग में MCX पर सोना और चांदी कई हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। MCX पर सोना करीब Rs.8,810 गिरकर Rs.1,44,215 प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो फरवरी की शुरुआत के बाद का सबसे निचला स्तर है। मार्च महीने में अब तक सोने में करीब 11% की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे 2026 में इसका कुल रिटर्न घटकर 6.60% रह गया है। वहीं चांदी में इससे भी ज्यादा कमजोरी देखने को मिली है। चांदी Rs.25,500 गिरकर Rs.2,22,234 प्रति किलो पर पहुंच गई, जो दिसंबर के अंत के बाद का सबसे निचला स्तर है। मार्च महीने में चांदी करीब 21% टूट चुकी है और लगातार दूसरे महीने ग...