Gold-Silver Crash: फिर धड़ाम हो गए सोने-चांदी के दाम, मार्च में 45 साल की सबसे बड़ी गिरावट
नई दिल्ली, मार्च 24 -- सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। मध्य पूर्व में तनाव कम होने के संकेतों के बीच निवेशकों की सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग कमजोर पड़ी, जिससे दोनों कीमती धातुओं के दाम 3% से अधिक तक टूट गए। मंगलवार, 24 मार्च को एशियाई कारोबार के दौरान कॉमेक्स पर सोना करीब 1.5% गिरकर 4,370 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 3.3% फिसलकर 67 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करती दिखी।मार्च में धड़ाम हो गए सोने-चांदी के दाम मार्च 2026 में सोना और चांदी के बाजार में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस महीने अब तक दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में 20% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो करीब 45 वर्षों में सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। इस तेज गिरावट के साथ ही गोल्ड और सिल्वर अब 'बेयर मार्केट' के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.