Gold-Silver में बड़ी गिरावट: सोना 2 दिन में Rs.1500 और चांदी Rs.7000 से अधिक टूटी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Gold Silver Prices: सोने-चांदी के भाव में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 2 दिनों में एमसीएक्स पर सोने का भाव 1560 रुपये गिरा है। जबकि, चांदी 7420 रुपये टूटी है। एमसीएक्स पर नए निवेशकों के लिए सोना-चांदी जहां सस्ते मिल रहे हैं वहीं, सर्राफा बाजार से जेवर खरीदने वालों के लिए भी राहत है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स के करीब 11 बजे 0.39 प्रतिशत गिर कर 142040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, चांदी 1.38 प्रतिशत सस्ती होकर 186830 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। सोने-चांदी में गिरावट की वजह बॉन्ड यील्ड का बढ़ना, इक्विटी मार्केट में कमजोरी, फेड रेट, जियो-पॉलिटिकल टेंशन और क्रूड की उछलती कीमतों को बताया जा रहा है। अगर इस साल की बात करें तो MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.