नई दिल्ली, जून 10 -- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आज बुधवार को बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1.67 प्रतिशत गिरकर 149904 रुपये पर आ गया। इसमें 2516 रुपये की गिरावट है। जबकि, चांदी के रेट 3000 रुपये टूटकर 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं। एमसीएक्स पर चांदी अपने ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये से करीब 1.85 लाख रुपये नीचे आ चुकी है। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा था और आज इसमें 43192 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।इंटरनेशनल मार्केट में सोना 11 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 11 सप्ताह के निचले स्तर प...