नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- Gold Rate Today: अगर आप नवरात्र में सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो पहले आज के रेट जरूर चेक कर लें। बुधवार 14 अक्टूबर को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने का भाव 350 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुआ है। बुलियन मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव 1,47,660 रुपये पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1.35 लाख रुपये पर आ गया है। वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर सोना करीब 0.25 फीसदी फिसल गया, जबकि चांदी के भाव में 0.70 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि, अलग-अलग शहरों के रिटेल बाजार में सोने चांदी की कीमतों में अंतर है। आइए जानते हैं दिल्ली, मुंबई, यूपी, बिहार चेन्नई, कोलकाता समेत बड़े शहरों में आज सोना-चांदी किस भाव पर बिक रहा है।MCX पर सोनाचांदी कितना सस्ता हुआ? बुधवार को शु...