नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में सोमवार 2 नवंबर को तेजी देखने को मिली। हालांकि, सोने का दाम अभी भी 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे है। आज हफ्ते के पहले दिन सोने का दाम 400 रुपये तक चढ़ा है। पिछले कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी, जिसके बाद आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने ने फिर से बढ़त हासिल की। हालांकि, पिछले महीने यानी अक्टूबर में सोने का प्रदर्शन काफी कमजोर रहा। अक्टूबर में सोने की कीमतों में 2008 के बाद सबसे बड़ी मंथली गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में अब निवेशकों और सोना खरीदने वालों की नजर इस बात पर है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और गिरावट आएगी या फिर तेजी जारी रहेगी।सोने की कीमतों में तेजी क्यों आई? अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों को संभलने में कच्चे तेल की...