नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Gold Rate Today: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली। 12 नवंबर को सोने का भाव 1310 रुपये तक कम हुआ है। सोने का दाम 1.38 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक हफ्ते से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़ों और ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ गया है। डॉलर में मजबूती भी सोने के भाव में गिरावट की एक बड़ी वजह है। भारत में भी सोने के भाव पर इसका असर देखने को मिल रहा है। यहां जानें देश के बड़े शहरों में 18, 22 और 24 कैरेट सोने का क्या भाव है।क्यों गिर रहे हैं सोने के भाव? रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार 12 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। स्पॉट गोल्ड 0.2 फीसदी गिरकर 3,977.99 डॉलर प्र...