नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Gold Rate Today: देश मे नवरात्रि का त्योहार शुरु हो चुका है। नवरात्रि सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। देश के घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 12 अक्टूबर को सोने की कीमतों 1700 रुपये तक कम हुए। 24 कैरेट सोने का भाव 1.50 लाख रुपये के नीचे आ गया है। 22 कैरेट सोने का भाव करीब 1.36 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ऐसे में अगर आप गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।सोना-चांदी क्यों हुआ सस्ता? सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को अहम माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह ईरान समर्थित हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की कार्रवाई में अमेरिका के शामिल होने पर विचार कर रहे हैं। यमन में हूतियों के हमले के बाद यह बयान आय...