नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Gold Rate Today: करवाचौथ से एक दिन पहले सोना सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने का दाम 250 रुपये तक कम हुआ है। देश में 24 कैरेट सोने का दाम 1.43 लाख रुपये, 22 कैरेट गोल्ड रेट 1.31 लाख रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 1.07 लाख रुपये पर है। अगर आप करवाचौथ पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहें हैं तो आज बुधवार 28 अक्तूबर का रेट जान लें।सोने के दाम में इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावट सोने की कीमतों में बुधवार 28 अक्टूबर 2026 को उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के ऊपर बना हुआ है, लेकिन इसमें तेजी की रफ्तार फिलहाल धीमी है। निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों पर होने वाले फैसले पर टिकी है। बाजार को उम्मीद है कि फेड इस बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं करेगा। इसी वजह से...