नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- Gold Price Today: आज शुक्रवार को सोने के भाव में गिरावट रही। 11 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना 73 रुपये सस्ता हुआ है। सोने का दाम 1.51 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते ने सोने ने एक सीमित रेंज में कारोबार किया है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.39 लाख रुपये पर है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो शुक्रवार 11 सितंबर का रेट जान लीजिए।दिल्ली में सोने का प्राइस देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,51,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।बिहार में गोल्ड प्राइस बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,51,840 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 71 रुपये कम हुआ है। पटना में 22 कैरेट सोने का भाव आज 1.39 लाख रुपये रहा।मुंबई मे...