नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Gold Price Today: आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 9 सितंबर को सोने में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 70 रुपये की बढ़त के साथ 1.53 लाख रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये भाव 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का है। वहीं, देश में 22 कैरेट सोने का रेट 1.40 लाख रुपये पर है। अगर बीते तीन दिनों का गोल्ड का ट्रेंड देखें तो सोना एक लिमिटेड रेन्ज में कारोबार कर रहा है। अगर आप भी सोने के गहने खरीदने या निवेश का प्लान कर रहे हैं तो बुधवार 8 सितंबर का रेट जान लीजिए।दिल्ली में सोने का प्राइस देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,53,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,40,510 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।बिहार में गोल्ड प्राइस बिहार की राजधानी पटना में 24 कैरेट गोल्ड 1,53,470 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। यहां दाम 77 रुपये...