नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- Gold Rate Today: आज सोमवार 28 सितंबर को सोने के भाव में बड़ी गिरावट आई। एक ही दिन में सोने का दाम 1.50 लाख रुपये के नीचे आ गया। बुलियन मार्केट में आज सोने का दाम 4,140 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने का भाव 1.35 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यही नहीं, घरेलू वायदा बाजार में सोने की कीमत करीब 2 फीसदी तक गिर गई, जबकि चांदी में भी तेज गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर बढ़ता तनाव माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच पिछले हफ्ते अप्रत्यक्ष बातचीत हुई थी, लेकिन अब फिर से तनाव बढ़ने की खबरें सामने आई हैं। यही कारण है कि सोमवार को सोने के दाम में बड़ी गिरावट आ गई।आखिर क्यों सस्ता हुआ सोना? ईरान ने रविवार को कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मूज को द...