नई दिल्ली, अगस्त 5 -- Gold Price Today: बुधवार 4 अगस्त को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी रही। सर्राफा बाजार में सोना 168 रुपये महंगा हुआ है। सोने का भाव आज 1,44,510 रुपये पर कारोबार कर रहा है। ये 10 ग्राम गोल्ड का रेट है। कल भी सोने के भाव में बढ़त रही थी। सोने का भाव मंगलवार को 168 रुपये की बढ़त के साथ 1.42 लाख रुपये पर ही बंद हुआ। बुलियन मार्केट में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,32,300 रुपये पर है। 22 कैरेट गोल्ड 154 रुपये महंगा हुआ है। 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों सोने के भाव में बदलाव देखने को मिला है। ज्वेलरी खरीदने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट गोल्ड रेट जान लें।दिल्ली में आज का सोने का रेट देश की राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 1,44,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,370 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।बिहार ...