नई दिल्ली, मार्च 28 -- Gold Price Today: ईरान युद्ध की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में जारी तेजी पर ना सिर्फ ब्रेक लगा दिया बल्कि दाम गिरने का भी सिलसिला तेजी के शुरू हो गया। जब से युद्ध शुरू हुआ है तब से 24 कैरेट गोल्ड के रेट में 24529 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी का दाम तब से 68210 रुपये गिर चुका है। 28 फरवरी और 1 मार्च को बाजार बंद होने की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला था। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की तरफ से जारी कीमतों के अनुसार 2 मार्च की शाम को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, कल यानी शुक्रवार की शाम को सोने का भाव 142942 रुपये के स्तर पर आ गया था। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में कैसे पहचानें सही कंपनी? एक्सपर्ट रामदेव अग्रवाल ने शेयर किए टिप्स चांदी का रेट 2 म...