नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Gold Silver Price on Akshaya Tritiya: आज रविवार 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2026) का शुभ त्योहार है। सोना खरीदने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। रिकॉर्ड हाई की तुलना में गोल्ड की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। वहीं, चांदी का रेट भी उच्चतम स्तर से काफी नीचे लुढ़क गया है। इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड का रेट 151358 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं, चांदी का रेट शुक्रवार की सुबह 247930 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था। बता दें, गोल्ड का रिकॉर्ड हाई 175430 रुपये प्रति 10 ग्राम 29 जनवरी 2026 को था। वहां, से गोल्ड का रेट 23982 रुपये कम हो चुका है। चांदी का रेट 132058 रुपये प्रति किलोग्राम गिर चुका है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल 119.85 रुपये,...