नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Gold Silver Price Today 23 April: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 23 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में सोना आधा प्रतिशत से ज्यादा टूट गया, जबकि चांदी में 2% से अधिक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। MCX पर सोना करीब Rs.1,51,947 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा, जबकि चांदी Rs.2,43,856 प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई।सोने-चांदी के गिरावट के 5 कारण डॉलर की मजबूती ने बिगाड़ा खेल: सोने की कीमतों पर सबसे बड़ा दबाव अमेरिकी डॉलर की मजबूती से आया। डॉलर इंडेक्स में करीब 0.15% की बढ़त दर्ज की गई, जिससे गोल्ड पर दबाव बढ़ गया। दरअसल, जब डॉलर मजबूत होता है तो सोना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है और कीमतें नीचे आती हैं। यह भी पढ़ें- Rs.10,000 हो सकती है पेंशन, सरकार कर रही विचा...