Godda News: 8 सूत्री मांगों पर बनी सहमति, गोड्डा के 21 वार्डों में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
गोड्डा, अगस्त 19 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से रुके विकास कार्यों को अब रफ्तार मिलने की उम्मीद जगी है। उपाध्यक्ष प्रतिनिधि अशोक तिवारी के नेतृत्व में कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार अग्रवाल के साथ हुई बैठक में 8 सूत्री मांगों पर सकारात्मक सहमति बनी। 21 वार्डों में समान राशि से विकास कार्य कराने, नए कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू करने, 445 स्ट्रीट लाइट लगाने तथा विभिन्न मामलों की जांच कराने पर सहमति बनी। 11 अगस्त के धरना-प्रदर्शन के बाद हुई इस वार्ता को शहर के विकास के लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठक में तय किया गया कि नगर परिषद के सभी 21 वार्डों में समान राशि के आधार पर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही नए कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही गई। पूर्व में इसी मुद्दे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.