गोड्डा, अगस्त 4 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सोमवार को प्रखंड कार्यालय गोड्डा के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में 17 गोड्डा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 206 से 300 तक के बूथ लेवल ऑफिसर एवं पर्यवेक्षकों को मतदाता सूची के 5 अगस्त को प्रस्तावित प्रारूप प्रकाशन, दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने, उनके समयबद्ध निस्तारण तथा नए योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दावा एवं आपत्ति अवधि से संबंधित कार्यक्रम निर्धारितप्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ दयानंद जयसवाल ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पा...