गोड्डा, सितम्बर 30 -- Godda News: विभिन्न खेल संघ प्रमुख, साहित्यकार, जिला कला संस्कृति संयोजक एवं समाजसेवी सुरजीत झा के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े युवाओं ने 45 की संख्या में रक्तदान कर एक कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि मुख्य शल्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा, अति विशिष्ट के तौर पर जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, विशिष्ट अतिथि के तौर पर लोक मंच सचिव सर्वजीत झा , हॉकी गोड्डा के संरक्षक धनंजय त्रिवेदी, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, ज्ञानस्थली के निदेशक समीर कुमार दुबे, झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ महासचिव मनीष कुमार सिंह, जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ अध्यक्ष अमित राय, जिला कुश्ती संघ अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, डॉ. नूतन झा, स्लिंगशौट एसोसिएशन ऑफ गोड्डा के सचिव अखिल कुमा...