Godda News: 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से युवक की मौत
गोड्डा, अक्टूबर 14 -- हाईटेंशन तार की चपेट में युवक की मौत Godda News: महागामा, एक संवाददाता। महागामा थाना क्षेत्र के बेलटिकरी गांव में 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव शाहरुख बैठा, पिता नईम बैठा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, गांव में मातम पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख बैठा खेत में बांस काट रहा था। इसी दौरान वह नयानगर पावर सब स्टेशन (पीएसएस) से संबंधित 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उसे लेकर महागामा रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत से परिवार पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.