Godda News: 29 दिनों से जारी धरना मंत्री संजय प्रसाद यादव के आश्वासन पर स्थगित, जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त
गोड्डा, अक्टूबर 5 -- Godda News: पथरगामा प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप पिछले 29 दिनों से लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच सोमवार को गोड्डा विधायक सह मंत्री संजय प्रसाद यादव धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरना पर बैठे जिला परिषद सदस्य अमित भगत सहित अन्य प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और 17 सूत्री मांगों की जानकारी ली।
मंत्री का आश्वासन मंत्री संजय प्रसाद यादव ने प्रदर्शनकारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए अमित भगत से उनकी 17 सूत्री मांगों को लेटर पैड पर लिखकर देने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे मामले की एक महीने के अंदर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। मौके पर गोड्डा अनुमंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी प्रदर्शनकारियों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
धरना स्थल पर माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.