गोड्डा, अक्टूबर 7 -- Godda News: महागामा आयुष्मान आरोग्य मंदिर कैथिया की ओर से बुधवार को महागामा प्रखंड के विभिन्न गांवों में फाइलेरिया मरीजों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण किया गया। इस दौरान नूनाजोर, कैथिया, भगन, धर्मोडीह एवं डालाबर गांव के कुल 26 फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू मुकेश कुमार एवं एएनएम रेखा देवी ने मरीजों को किट का वितरण किया। इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी फाइलेरिया रोगियों को एमएमडीपी किट के सही उपयोग की जानकारी दी। साथ ही प्रभावित अंग की नियमित साफ-सफाई और उचित देखभाल के बारे में भी बताया गया।स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि फाइलेरिया से प्रभावित अंग की नियमित देखभाल और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने से बीमारी से होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है। मरीजों से किट का नियमित ए...