Godda News: 20 साल का इंतजार खत्म, गोड्डा में पशुओं के इलाज की राह हुई आसान
गोड्डा, अगस्त 11 -- Godda News: जिलेभर के किसी भी गांव में पशु बीमार पड़ जाए और इलाज के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़े, तो पशुपालक को परेशानी के साथ आर्थिक नुकसान भी होता है। गोड्डा जिले में वर्षों से पशु चिकित्सा व्यवस्था इसी समस्या से जूझ रही थी। कहीं चिकित्सक नहीं थे तो कहीं एक डॉक्टर के जिम्मे कई प्रखंडों का प्रभार था। अब करीब दो दशक बाद इस स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। जिले के पशुपालन विभाग को 11 नए पशु चिकित्सक मिले हैं। नए चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद लंबे समय से खाली पड़े पदों पर डॉक्टरों की तैनाती की गई है। इसमें देवदांड़, सुंदरपहाड़ी, दांड़ै, चंदना, ललमटिया, बोआरीजोर और मेहरमा समेत कई क्षेत्रों में अब पशु चिकित्सा सेवा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
कभी तीन से चार डॉक्टरों से चलता था पूरा जिला जिले में पशु चिकित्सकों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.