Godda News: 15 वर्ष से भवन तैयार, न संपर्क सड़क और न डॉक्टर की नियुक्ति, एएनएम के सहारे चल रहा सनौर उप स्वास्थ्य केंद्र
गोड्डा, अक्टूबर 25 -- Godda News: बसंतराय। प्रतिनिधि। बसंतराय प्रखंड क्षेत्र के सनौर गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली को उजागर कर रही है। करीब 15 वर्ष पहले भवन बनने के बावजूद आज तक यहां डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। स्वास्थ्य केंद्र एएनएम के सहारे चल रहा है। वहीं, मुख्य सड़क से स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचने के लिए संपर्क सड़क भी उपलब्ध नहीं है। इसके कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं और स्वास्थ्य कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भवन तैयार होने के बावजूद बुनियादी सुविधाओं और चिकित्सक की कमी से ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन बने लगभग 15 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.