गोड्डा, अक्टूबर 30 -- Godda News: गोड्डा, एक प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में गुरुवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से ससुर और पुतोहू की मौत हो गई। दोनों अपने खेत में लगी फसल देखने गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान अमरपुर निवासी कन्हाई मंडल (74), पिता स्व. जूठन मंडल और उनकी पुतोहू पुतुल देवी (45), पत्नी सुदेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। दोनों किसान थे और रोजाना की तरह अपनी फसल देखने खेत गए थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। तीन बच्चों के सिर से उठा गया मां का साया। पुतुल देवी अपने पीछे त...