गोड्डा, जुलाई 10 -- Godda News: गोड्डा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रधान जिला जज रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर गुरुवार को पोड़ैयाहाट प्रखंड के बक्सरा व रतनपुर पंचायत भवन में जनसंपर्क एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम ने ग्रामीणों को कानून का पाठ पढ़ाया। मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल की सहायक लीली कुमारी ने नालसा की योजना बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना 2024 से संबंधित जानकारी दी। कहा कि प्रत्येक बच्चे को मुफ्त कानूनी सहायता पाने का अधिकार है, चाहे उसकी वित्तीय स्थिति कैसी भी हो।

विशेषताएँ और लाभ इस विशेष योजना का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से कानून के साथ संघर्ष में आए (जुबिनाइल इन कनफ्लिक्ट विथ ला ) या देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले...