Godda News: होपवेल अस्पताल को किया गया सील, 15 मरीज सदर अस्पताल में भर्ती
गोड्डा, सितम्बर 18 -- Godda News: गोड़्डा के सरकंडा स्थित होपवेल अस्पताल के खिलाफ जिला प्रशासन ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत, चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप और जांच के दौरान सामने आई गंभीर अनियमितताओं के बाद यह कार्रवाई की गई। अस्पताल का क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट के रूप में निबंधन एवं अनुज्ञप्ति पहले ही तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई थी। इसी आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को प्रशासनिक टीम ने अस्पताल परिसर को सील कर दिया। अस्पताल को सील करने की कार्रवाई के दौरान एसडीओ बैद्यनाथ उरांव, सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा और सीओ हलधर सेठी समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान अस्पताल में इलाजरत कुल 15 मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.