गोड्डा, नवम्बर 4 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड के परसपानी पंचायत अंतर्गत केरवार गांव निवासी सुखचंद महतो का शव मंगलवार को होपना टोला के परसपानी में बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मृतक के परिजनों में मातम छा गया।जानकारी के अनुसार, सुखचंद महतो बीते बुधवार को होपना टोला मेला देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। सात दिनों तक खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था। बताया जाता है कि सुखचंद महतो को मिर्गी की बीमारी थी और उनके हाथ-पैर में भी परेशानी रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि पानी में गिरने से उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।घटना की सूचना मिलने पर पथरगामा पु...