Godda News: हिन्दुस्तान ओलंपियाड : लकी ड्रॉ में छात्र ने जीती स्कूटी
गोड्डा, नवम्बर 7 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षा 'हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2025' में गोड्डा के जीसस मेरी कॉन्वेंट इंग्लिश स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र प्रतीक सोरेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अव्वल स्थान हांसिल करने वाले प्रतीक ने न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। इस सफलता के साथ प्रतीक सोरेन के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई। हिन्दुस्तान ओलंपियाड के तहत आयोजित लकी ड्रॉ में उनका चयन स्कूटी पुरस्कार के लिए हुआ। इसी कड़ी में शुक्रवार को धनबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतीक के माता-पिता को स्कूटी की चाबी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.