Godda News: हाईवा से टकराया टोटो, चालक गंभीर
गोड्डा, अगस्त 26 -- Godda News: बोआरीजोर प्रतिनिधि। बोआरीजोर ललमटिया मुख्य मार्ग के बाबूपुर के समीप सोमवार देर रात को तेज रफ्तार टोटो व हाईवा वाहन की टक्कर हो जाने के कारण टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर जुटे लोगो की भीड़ ने इसकी जानकारी ललमटिया थाना को दिया।
घटना की जानकारी सूचना पाकर ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। जहां डॉक्टर हिमांशु शेखर ने प्राथमिक उपचार की। वही घायल की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के लोहांडिया निवासी राजेश साह के 20 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गई।
चिकित्सकीय सहायता सर व पैर में गंभीर चोट होने के करण चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया। घटना को लेकर बताया जाता है कि टोटो चालक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.