Godda News: हाईवा की दो बैट्री चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, अगस्त 23 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। देवडॉड़ थाना क्षेत्र में हाईवा वाहन से बैट्री चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई हाईवा वाहन की दोनों बैट्रियां भी बरामद कर ली हैं। मामले की जानकारी देते हुए गोड्डा एसडीपीओ आकाश भारद्वाज नें रविवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 16-17 अगस्त की रात देवडॉड़ थाना क्षेत्र के बारा बांझी गांव निवासी समीर अंसारी के घर के सामने हाईवा वाहन खड़ा था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने हाईवा में लगी दोनों बैट्रियों को चोरी कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद वाहन मालिक ने देवडॉड़ थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर देवडॉड़ थाना कांड संख्या 32/26 दर्ज करते हुए पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.