Godda News: हल्की बारिश से मौसम सुहाना, उमस भरी गर्मी से मिली राहत
गोड्डा, अगस्त 25 -- Godda News: पोड़ैयाहाट। सोमवार को सुबह से ही रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट महसूस की गई और लोग राहत की सांस लेते नजर आए। वहीं, हल्की बारिश किसानों के लिए भी राहत लेकर आई। खेतों में नमी आने से मकई और धान की फसल को फायदा पहुंचा है। लगातार उमस और बारिश की कमी से परेशान किसानों को फसलों के बेहतर विकास की उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह हल्की बारिश होती रही तो खरीफ फसलों को काफी लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के बाद खेतों में हरियाली बढ़ने लगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.