Godda News: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस
गोड्डा, सितम्बर 6 -- Godda News: महागामा, एक संवाददाता, महागामा ऊर्जानगर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक दिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शिक्षकों के सम्मान में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन स्तुति (12वीं पीसीबी) और अक्षय कुमार (12वीं पीसीएम) ने प्रभावशाली ढंग से किया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन किया। महिला शिक्षकों की प्रतियोगिता में अंग्रेजी शिक्षिका ममता तिवारी विजेता रहीं, जबकि पुरुष शिक्षकों की प्रतियोगिता में खेल शिक्षक विवेक कुमार ने बाजी मारी। विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.