गोड्डा, अक्टूबर 27 -- शव की पहचान और गिरफ्तारी Godda News: ललमटिया प्रतिनिधि। शनिवार को ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसमा पहाड़ी जंगल में मिले अज्ञात शव की पहचान ललमटिया पुलिस ने कराई और पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के मजरोही गांव के 30 वर्षीय सुशील पहाड़िया के रूप की गई है। मामले को लेकर ललमटिया पुलिस ने मृतक सुशील पहाड़िया के गर्लफ्रेंड ललमटिया थाना क्षेत्र के बड़कंदाली गांव के शुकुरमुनि पहाड़ीन को गिरफ्तार कर सोमवार को गोड्डा जेल भेज दिया। धटना के संबंध में पूछे जाने पर ललमटिया थाना प्रभारी रोशन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की भाभी मुन्नी पहाड़ी से मिली जानकारी के अनुसार सुशील पहाड़िया विजयादशमी के दिन ललमटिया थाना क्षेत्र मे मेला देखने आया था। बुधवार की रात उसने शुकुरमुनि पहाड़ीन क...