Godda News: स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कचरे का अंबार, मरीजों की बढ़ी परेशानी
गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: पोडैयाहाट।एक संवाददाता। पोडैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप गोड्डा-पोडैयाहाट मुख्य मार्ग के किनारे कचरे का अंबार लग जाने से मरीजों, उनके परिजनों और राहगीरों को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जमा कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया है, जिससे लोगों में नाराजगी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चारदीवारी के बगल में लंबे समय से कचरा जमा हो रहा है। अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बदबू और गंदगी के बीच होकर गुजरना पड़ता है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे महत्वपूर्ण संस्थान के आसपास नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि मरीजों को स्वच्छ वातावरण मिल सके。
स्थानीय निवासियों की मांग ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.