गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिलेभर में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक स्कूल कॉलेजों में छात्र छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों, परेड,विभिन्न प्रतियोगिता और अन्य आयोजनों की तैयारी में जुटे हैं। विद्यालयों में देशभक्ति गीत, नृत्य, नाटक और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिहर्सल कराई जा रही है। स्थानीय बेथल मिसन स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर साप्ताहिक कार्यक्रम हो रहा है। जिसमें पेंटिंग, फेन्सी ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि आयोजित हैं। वहीं जिला प्रशासन की ओर से भी स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सजाए जा रहे सरकार...