गोड्डा, अगस्त 13 -- Godda News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर इसे धूमधाम से मनाने को ले तैयारीयों का जायजा लिया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अभिनव कुमार ने की। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में झंडोत्तोलन की समय-सारणी निर्धारित की गई। जिसके अनुसार प्रखंड कार्यालय मेहरमा में सुबह 8:00 बजे, अंचल कचहरी में 8:15 बजे, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कार्यालय में 8:25 बजे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 8:35 बजे, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी कार्यालय में 8:50 बजे, बलबड्डा थाना में 9 बजे, पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:05 बजे तथा मेहरमा थाना परिसर में 9:15 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Latehar News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर बालूमाथ में बैठक, झंडोत्तोलन...