गोड्डा, नवम्बर 23 -- Godda News: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन गोड्डा के तत्वावधान में झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौतारा में सामूहिक स्वच्छता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। 15 से 23 नवंबर तक आयोजित पखवाड़ा के अंतिम दिन सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, स्वास्थ्य और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों, सहिया और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान स्वच्छता संकल्प, हैंडवॉशिंग जागरूकता, नशामुक्ति पर आधारित रोल प्ले, लोकनृत्य और झारखंड की पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ साथ आसपास के वातावरण को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: -मनोहरपुर में स्वच...