Godda News: स्कॉर्पियो व बाइक की भीषण टक्कर में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीण ने एनएच को किया जाम
गोड्डा, जुलाई 5 -- Godda News: गोड्डा संवाद सूत्र। गोड्डा हंसडीहा एनएच पर पुनसिया एवं कुरमन गांव के बीच शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कॉर्पियो और बाइक की आमने सामने हुई जोरदार टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक के दो टुकड़े हो गए, जबकि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक की पहचान पुनसिया गांव निवासी 25 वर्षीय राजन मंडल के रूप में हुई है। वह गांव के प्रधान हरिमोहन मंडल का छोटा पुत्र था। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव सड़क पर पड़ा देख परिजनों में चीख पुकार मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.