Godda News: स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, वाहन सवार सभी लोग बाल-बाल बचे
गोड्डा, सितम्बर 8 -- Godda News: पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत रजौन मोड़ के समीप मंगलवार को एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में वाहन पर सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना के बाद कुछ समय तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.