गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: मेहरमा, एक संवाददाता। मेहरमा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से मंगलवार को स्कूली बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले साइकिल को मजदूर की जगह छात्रों से ट्रैक्टर पर लोड कराने पर लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है। जानकारी के अनुसार कल्याण विभाग की ओर से मध्य विद्यालय के बच्चों को साइकिल उपलब्ध करायी जा रही है। प्रखंड कार्यालय परिसर से सभी साइकिल को संबंधित स्कूल भेजने की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: 60 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरणस्कूली बच्चों को बुलाना परंतु शिक्षकों द्वारा विद्यालय के बच्चों को कक्षा अवधि में प्रखंड कार्यालय बुलाकर मजदूर की जगह उनसे ट्रैक्टर पर साइकिल लोड कराया जा रहा है। जिस पर अभिभावकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरारी के प्रधानाध्यापक सत्येन्द...