Godda News: सोनवर्षा गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित
गोड्डा, अक्टूबर 29 -- Godda News: पथरगामा (संवाद सूत्र)। पथरगामा प्रखंड के पड़ुआ पंचायत अंतर्गत सोनवर्षा गांव में बिजली की समस्या को दूर करने के उद्देश्य से 25 केवी के पुराने ट्रांसफार्मर को हटाकर 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे गांव में बिजली आपूर्ति बेहतर होने और लो वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।ग्रामीणों ने गांव में बिजली की बढ़ती जरूरत और आपूर्ति में सुधार को लेकर झारखंड सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री सह गोड्डा विधायक संजय प्रसाद यादव से अधिक क्षमता वाला ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। ग्रामीणों की मांग पर मंत्री ने संबंधित विभाग को अविलंब 63 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया।नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन राजद प्रदेश सचिव मदन कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.