गोड्डा, अक्टूबर 1 -- Godda News: भारतीय जनता पार्टी हनवारा मंडल के कार्यकर्ताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत रामकोल पंचायत के नरायणपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-2 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों के बीच फल का वितरण किया गया।भाजपा की ओर से देशभर में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विभिन्न सेवा गतिविधियों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर 'आंगन का उत्सव' जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में हनवारा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नरायणपुर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों को फल वितरित किए और उनके बीच समय बिताया। यह भी पढ़ें- Godda News: सेवा और समर्पण के 25 ...