गोड्डा, अक्टूबर 15 -- Godda News: पोड़ैयाहाट, एक संवाददाता। पोड़ैयाहाट में नवनिर्मित विवाह भवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू ने सभी कमरों में ताला लगवा दिया। वहीं, उन्होंने चिल्ड्रन पार्क का निरीक्षण कर वहां बची खामियों को जल्द दूर करने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने चिल्ड्रन पार्क की चारदीवारी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि चारदीवारी पर सुरक्षा के लिए लगाई जाने वाली जाली का काम अभी अधूरा है। इस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को जल्द से जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि शरारती तत्व चारदीवारी फांदकर पार्क में प्रवेश नहीं कर सकें और वहां लगाए गए झूले व अन्य उपकरणों को नुकसान न पहुंचे। बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने बताया कि अगले छह ...