गोड्डा, सितम्बर 3 -- Godda News: सुंदरपहाड़ी समेत प्रखंड के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार दिन रात वर्षा होने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।जहां लगातार वर्षा होने से जाल माल और मजदूर वर्ग प्रभावित हुए है वहीं किसान धान रोपनी और अच्छे पैदावार को लेकर खुशहाल है।साथ ही मजदूर वर्ग लगातार वर्षा के कारण रोजी रोटी के जुगाड में नहीं निकल पाए और माल मवेशी दिनों भर गुहाल में बंधे रह गए चारी के लिए नहीं निकल पाए।उधर वर्षा के कारण दिनों भर बिजली आपूर्ति चरमरा गई सुन्दरपहाड़ी प्रखंड क्षेत्र अंधकार में डूबा हुआ है।इसके साथ ही सुन्दरपहाड़ी के बुधवार के साप्ताहिक हाट समेत अन्य ग्रामों के हाट बाजार प्रभावित रहा आमलोग वर्षा के कारण हाट में रोज मर्रा के समान खरीदी नहीं के पाए। यह भी पढ़ें- Pakur News: दिनभर हुई बारिश से किसान खुश, आम जन जीवन परेशान...