गोड्डा, अगस्त 10 -- Godda News: लगातार 15 दिनों से वर्षा होने से प्रखंड के किसान खुशहाल हो गए हैं।आदिवासी,पहाड़िया,गैर आदिवासी खेतों में लबालब पानी भरते ही जोर शोर से धान रोपनी में लगे हुए है। जल्दीबाजी में किसान कही बैल से तो कही भैंस से और ट्रेक्टर से जोताई कर धान रोपनी करते नजर आ रहे है। वही किसान क्रमशः भोला राय,मटकी राय, बृहस्पति राय, मेहशा पहाड़िया,देवा पहाड़िया,बैजनाथ पहाड़िया, चार्लीस पहाड़िया, सनत मरांडी, साहेबराम किस्कू,कार्तिक मड़ैया आदि ने बताया कि इस बार वर्षा पर्याप्त मात्रा में होने से किसान खुशी से खेती कर रहे है और इसी प्रकार पानी लगातार होते रहा तो धान समेत मकई आदि फसल का पैदावार पर्याप्त मात्रा में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...