गोड्डा, अक्टूबर 3 -- Godda News: सुंदर नदी में गिरने से माछीटांड गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेम सोरेन, घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पथरगामा पुलिस प्रशासन की मदद से घायल प्रेम सोरेन को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया। सीएचसी पथरगामा में डॉ. मनीष ने घायल प्रेम सोरेन का प्राथमिक उपचार किया। बताया गया कि सुंदर नदी में गिरने के कारण उन्हें चोटें आई हैं। पुलिस प्रशासन की तत्परता से समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक द्वारा आवश्यक जांच एवं प्राथमिक उपचार किया गया। प्रेम सोरेन किस परिस्थिति में सुंदर नदी में गिरे, इसकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...