गोड्डा, जुलाई 8 -- Godda News: गोडडा प्रतिनिधि। भारत सरकार एवं झारखंड सरकार द्वारा संचालित मलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सुंदरपहाड़ी अंतर्गत ग्राम बड़ा सिंदरी एवं सबै कुंडी में संचालित मास सर्वे तथा शिशु जननी आश्रय केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बड़ा सिंदरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन, गोड्डा डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल सोरेन तथा राज्य स्तरीय टीम की सदस्य डॉ. अंजुम इकबाल ने क्षेत्र में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की।

मलेरिया जांच और उपचार निरीक्षण के क्रम में टीम ने मास सर्वे के तहत ग्रामीणों की मलेरिया जांच, संदिग्ध एवं पॉजिटिव रोगियों की पहचान, समय पर उपचार तथा उनके नियमित फॉलोअप की व्यवस्...