Godda News: सावन की पहली सोमवारी आज, बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में उमड़ेगी आस्था की भीड़
गोड्डा, अगस्त 3 -- Godda News: गोड्डा एक प्रतिनिधि। सावन माह की पहली सोमवारी को लेकर जिले भर में भक्ति और आस्था का माहौल है। सोमवार अल सुबह दो बजे से ही शिवपुर स्थित श्री श्री 1008 बाबा रत्नेश्वर नाथ धाम में कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। गंगाजल लेकर आने वाले हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। पहली सोमवारी को लेकर मंदिर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। रविवार से ही कांवरियों के जत्थे भागलपुर और सुल्तानगंज घाटों से जल भरकर मंदिर की ओर रवाना हो गए। सोमवार की अलसुबह भगवा वस्त्र धारण किए शिवभक्त बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ नजर आएंगे। सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर गोड्डा के सभी प्रमुख शिवालयों में विशेष पूजा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.